देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जमीन घोटाला मामले में आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका मंजूर हो गई. झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है. हाई कोर्ट से 149 दिन बाद जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है.
इससे पहले गुरुवार को सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की दलीलें पूरी हो गईं. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी की रात हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले में अफसर अली, झामुमो नेता अंतु तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपीन सिंह और इरशाद समेत 22 अन्य लोग जेल मे है.

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा