नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

इंडिया महागठबंधन के बैनर तले केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इंडिया महागठबंधन के बैनर तले केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

देवघर से प्रेम रंजन झा

देवघर।शीतकालीन सत्र से अपनी नाकामी छिपाने एवं देशवासियों के हित में सवाल पुछने से रोकने के लिए लोकसभा एवं राज्य सभा के कुल 144 विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव एलांयस) गठबंधन के बैनर तले सभी घटक दलों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। पैदल मार्च में सभी घटक दलों के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ केन्द्र सरकार एवं भाजपा के विरुद्ध जोरदार नारे लगाते हुए वीर कुंवर सिंह चौक से टावर चौक तक चला तथा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शन का समापन किया । विरोध मार्च का नेतृत्व सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष संयुक्त रूप से कर रहे थे।इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवाद) के पोलित ब्यूरो सदस्य तथा पूर्व सांसद वृंदा करात ने भाग लिया तथा संबोधित करते हुए कहा कि सदन में पूरे विपक्ष के इतने सांसदों को निलंबित कर विपक्ष की आवाज को दबाने ही नहीं दफनाने का काम किया है। यह इतिहास के पन्नों के लिए एक काला दिवस होगा। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सदन और देश की सुरक्षा पर प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री से प्रश्न पुछना अगर गलत है तो वे सदन में आकर जबाब क्यों नहीं देते? जिस भाजपा सांसद के अनुशंसा पर सदन में अपराधियों को प्रवेश कराया गया अबतक उनपर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई? ऐसे सवाल पुछने पर ही मोदी जी के इशारे पर विपक्षी सांसदों को सदन से बहिष्कृत किया गया। जनता द्वारा चुने हुए संसदों पर ऐसी निंदनीय कृत्य सत्य से भटकाने तथा अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए एक सुनियोजित तरीके से की जा रही है। ऐसे कार्रवाई से सदन की गरिमा गिरी,सदन का अपमान अपमान हुआ है। देश की संविधान की अवहेलना हुई है। लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के लोग आज सड़कों पर उतरे हैं। आनेवाले समय में इसका करारा जवाब यहां की जनता अवश्य देगी। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश,राजद जिलाध्यक्ष प्रो फणिभूषण यादव, जदयू जिलाध्यक्ष सतीश दास, त्रिवेणी बर्मा, भाकपा माले नेत्री गीता मंडल,फार्वड ब्लॉक जिलाध्यक्ष अशोक राय,भाकपा के अर्जुन यादव, प्रकाश विप्लव,तृणमूल कांग्रेस के विद्यानंद कुमार, झामुमो के परिमल सिंह आदि नेताओं ने भी संबोधित करते हुए वर्तमान केन्द्र की मौदी सरकार पर जमकर बरसे एवं सांसदों के निलंबन पर कड़ा प्रहार किया। जुलूस के रूप में सभी दल के नेता एवं कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ केन्द्र सरकार तथा भाजपा के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए भारी संख्या में टावर चौक तक पहुंचे।
इस दौरान सभी दलों के इन प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।
*कांग्रेस के* प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल,अमित कुमार पाण्डेय, नगर अध्यक्ष रवि केसरी,चमेली देवी,राहुल राज, हेमंत चौधरी, गुलाब यादव, संजीव चौधरी, प्रदीप नटराज,डा अनुप,चंद्रदेव दास,दिलीप ठाकुर, पंकज, कुमार बाबा,मो नौशाद,सीता कुमारी, मुन्नी देवी।
*झारखंड मुक्ति मोर्चा के*
केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह,
सरोज सिंह,दिनेश्वर किश्कू,युवा अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी,नुनु सिंह, सूरज झा,नंदकिशोर दास,महिला मोर्चा के नीलम देवी,रजनी सिंह,बेबी हेंब्रम, नन्द किशोर दास,जयनारायण दास,अजय दास,*राजद के* प्रमोद यादव,नवीन देव यादव,राजू गुप्ता,सतीश वर्मा,राजेश,नित्यानंद केसरी,भूतनाथ यादव,नागेंद्र कुशवाहा,भारत यादव,सुबोध राय संजय मंडल,गुलशन तारा,दिलीप यादव,हैदर अली खान,सुरेश यादव शाहिद खान,संजय वर्मा,दीपू झा, सौरभ कुमार यादव,मुकेश यादव राजेश कापड़ी, बैकुंठ यादव,नरेश यादव,सुनील यादव,जमीर खान विनोद यादव,मुरारी यादव,ज्योतिराज विजय यादव,मनोरंजन यादव, दीप नारायण यादव,श्रीकांत यादव,अर्जुन यादव,कृष्णा तुरी,सुभाष यादव,सरोज यादव,*जदयू के* जयंत राव पटेल, मिथिलेश महथा, सुरेश सिंह, वैद्यनाथ रज्जक,अनुपलाल, तुलसी पोद्दार, कंचन यादव,*सीपीएम के* हरिहर सिंह, हरिकिशोर यादव,अरुण मंडल, *फारवर्ड ब्लाक के* नकूल दास, रोहित राय,*भाकपा-माले के* कुमरेन देव,शंकर पंडित,गोपाल पंडित आदि सैकड़ों ने भाग लिया।