देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने पाथरोल काली मंदिर में की पूजा – अर्जना, फिर चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान

देवघर : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने को लेकर लगातार जनसंपर्क

अभियान चला रहें हैं। इसी कड़ी में शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने भी तूफानी जनसंपर्क

अभियान चलाया। पथरोल स्थित मां काली मंदिर में पूजा अर्जना कर मधुपुर तथा करौ प्रखंड के बरही, सरैता,

पितिंजिया, करहियाटार, मटियारा, चरपा, लक्खीबाजार, बिल्ली जमनी समेत दर्जनों अन्य गांवों में जनसंपर्क कर

मतदाताओं से आलमीरा छाप पर वोट रूपी आशीर्वाद मांगा। वहीं विकास कार्य से मरहूम विभिन्न गांवों के दर्जनों लोगों ने
निर्दलीय प्रत्याशी श्री झा को ग्रामीण पीसीसी सड़क, चापानल, रोजगार समेत अन्य कई समस्या से अवगत

कराया। श्री झा ने भाजपा से निवर्तमान सांसद पर निशाना साधते हुए कहा की जनता जनार्दन ने विगत पंद्रह वर्षों से

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का समुचित विकास हेतु अवसर दिया लेकिन सांसद आम जनमानस के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे, इसीलिए जनता इसबार बदलाव चाहती हैं। गौरतलब हो की

अभिषेक आनंद झा के चुनावी मैदान में आने से दो राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस तथा भाजपा खेमे में हलचल है। और जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है लड़ाई त्रिकोणीय होता

दिखाई दे रहा हैं। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने लोगों को भरोसा दिया की अगर जनता उनको प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करती है तो वे जनता के

उम्मीदों पर खरा उतरेंगे साथ ही गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का जनता को सम्मान के साथ सर्वांगीण विकास करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य होगा। जनसंपर्क के दौरान गावों में लोगों ने

अभिषेक आनंद झा का जोरदार स्वागत किया तथा युवाओं में काफी उत्साह देखी गई। भारी संख्या में समर्थकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर प्रत्याशी के साथ दर्जनों गांवों का दौरा किया।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन