
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*क्षेत्र भ्रमण के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण गर्मजोशी से कर रहें है निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा का स्वागत*

*आपका साथ व सहयोग मुझे नई ऊर्जा प्रदान करती हैं, आलमीरा छाप पर करें वोट*

देवघर : लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने रविवार को भी तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क की शुरुवात

देवघर प्रखंड के रतनपुर गांव से की गई। जिसके बाद सागदाहा, सरसा, खड़हरा, टाभाघाट, नवाडीह, सरासनी मानिकपुर, संथाली समेत दर्जनों अन्य गांव में जाकर लोगों से

मिले जुले तथा अपने पक्ष में आलमीरा छाप पर वोट की अपील की। सभी गांवों में भारी संख्या में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते

हुए निर्दलीय प्रत्याशी श्री झा ने कहा की आपके साथ और सहयोग के बिना मैं कुछ भी नही, आप सबों के प्यार और आशीर्वाद मुझे नई ऊर्जा प्रदान करता हैं। वही ग्रामीणों द्वारा

अवगत कराए गए समस्याओं के वाबत श्री झा ने कहा की चुनाव का परिणाम जो भी हो आपसे किया हुवा हर एक वायदे को पूरा करूंगा। पहले माटी फिर पार्टी का नारा देते हुए

उन्होंने कहा की जनता परिवर्तन की मूड बना चुकी हैं, निवर्तमान सांसद का तानाशाह रवैया से त्रस्त जनता के आग्रह पर ही चुनावी मैदान में उतरा हूं, आप सब मेरा साथ दें

*गांवों में समस्याओं का अंबार*
क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा मूलभूत समस्याओं से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा

को अवगत कराते हुए कहा गया की हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नही है। लोगों ने शिकायत किया की मौजूदा सांसद से ना मिल पातें है और ना ही बातचीत कर पाते हैं।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा