देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी पारा चरम पर हैं। सूत्रों की माने तो सूबे का सबसे हॉट सीट माना जाने वाला गोड्डा लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अभिषेक आनंद झा के नामांकन के बाद भाजपा और कांग्रेस खेमे में हलचल उत्पन्न हो गई हैं। अभिषेक आनंद झा एक

चर्चित नाम हैं, जो विगत कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में समर्पित रहें हैं, और इनके चुनाव मैदान में आने से खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। शुक्रवार को सुबह से ही भारी संख्या में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आम जनता निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा से मिलने पंहुचे। लोगों का कहना था की ये महज एक चुनाव नही बल्कि सम्मान की लड़ाई हैं, और इस सम्मान की लड़ाई में कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

*हर युवा खुद को अभिषेक झा समझ करें चुनाव प्रचार*
लोगों से बात चीत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक आनंद झा ने कहा की समय कम है और कार्य अधिक। ऐसे में हर युवा खुद को अभिषेक आनंद झा समझ कर चुनाव कार्य में जुट जाए। अपने समर्थकों से अपील करते हुए अभिषेक झा ने कहा की मैं सदैव आप लोगों के हर कार्य में आपके साथ खड़ा रहा हूं, अब बारी आम जनता की हैं।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन