गोड्डा लोकसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

देवघर से प्रेम रंजन झा

देवघर-गोड्डा लोकसभा का चुनाव अब आहिस्ते आहिस्ते त्रिकोणीय रूप लेता दिख रहा है युवा समाज सेवी सह मधुपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक झा के मंगलवार को नॉमिनेशन करने के बाद अचानक से क्षेत्र में चुनावी चर्चा और सरगर्मी तेज हो गयी है।पूर्व में मतदाताओं को लग रहा था श्री झा चुनाव काफी उदासीनता से लड़ेंगे,किंतु उनके नॉमिनेशन में जुटी भीड़ और मंच पर वक्ताओं के आक्रमक तेवर ने यह इशारा कर दिया है कि श्री झा एगर्सिव रूप में फ्रंट फाइट करेंगे।वहीं सूत्रों की मानें तो निवर्तमान जनप्रतिनिधियों से ऊब चुके मतदाताओं ने अब नए और युवा प्रत्याशी अभिषेक झा की ओर झुकाव दिख रहा है और यह चर्चा भी गोड्डा लोकसभा में है कि श्री झा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिनोदानन्द झा के पर पौत्र हैं और उन्हें राजनीति विरासत में मिली है।इन्हें राजनीति का एक परिपक्व अनुभव भी है।वहीं इनके मृदु भाषी व्यवहार के कारण अभिषेक झा को हर समाज के लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है।वहीं सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग भी अपना सर्मथन का भरोसा देनें जल्द सामने आएंगे।बहरहाल गोड्डा लोकसभा में कल तक जो लड़ाई आमने सामने की लग रही थी वहीं लड़ाई अब त्रिकोणात्मक होता दिख रहा है और इसमें कहीं कोई आश्चर्य नही वर्तमान परिदृश्य के अनुसार परिणाम चौकाने वाला भी हो सकता है।वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा ने कहा की इस लड़ाई को में पूरे दमखम के साथ लड़ूंगा ताकि गोड्डा लोकसभा की जनता को एक जनप्रतिनिधि मिले शासक नहीं।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा