देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर-गोड्डा लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मंगलवार को अभिषेक झा ने गोड्डा पहुंचकर नॉमिनेशन कर लिए है।वहीं सुबह के समय हजारों की संख्या में अभिषेक झा के समर्थक उनके आवास के समक्ष पहुंच गए थे।वहीं जुटी भीड़ से उत्साहित अभिषेक झा सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के

साथ देवघर से गोड्डा के लिए प्रस्थान किये।वहीं गोड्डा पहुंचने के बाद अचानक अभिषेक झा की तबियत कुछ गड़बड़ हो गयी थी किंतु मौके पर डॉ पहुंच कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और थोड़ी देर के बाद श्री झा ने विधिवत नॉमिनेशन कर लिया।मौके पर युवा छात्र संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कुंदन

शर्मा भी अपने सैकड़ों युवा सदस्यों के साथ नॉमिनेशन के दौरान पहुंचे थे उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की देश को आज युवा नेतृत्व की जरूरत है और युवाओं को सिर्फ रोजगार और इसके अवसर चाहिए इस लिए गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के युवाओं के साथ साथ युवा छात्र संगठन के सभी

सदस्यों ने निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा को समर्थन देने का मन बना लिया है।नॉमिनेशन के बाद अभिषेक झा का काफिला मेला मौदान पहुंचा जहां हजारों की संख्या में जुटे समर्थकों के बीच अस्वस्थ रहने के बावजूद मंचासीन अतिथि सहित जनता जनार्दन का अभिषेक झा ने अभिवादन किया।

वहीं मौके पर बतौर अभिभावक पहुंचे विनोद दत्त द्वारी ने अभिषेक झा को युवा और जुझारू समाज सेवी बताते हुए कहा कि अभिषेक झा एकिकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदनन्द झा के पर पौत्र हैं और राजनीति इन्हें विरासत में मिली है।अब गोड्डा की जनता परिवर्तन चाहती है और

मृदुभाषी सेवक जो समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर चल सके।वहीं अन्य वक्ताओं ने भी निवर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुवे पर जमकर बरसे और कहा कि पिछले 15 वर्षों के इनके कार्यकाल में पूरे क्षेत्र में कहीं एक भी कार्य सांसद मद से नहीं हुआ है।अब अहंकारी को दूर कर नए

अध्याय लिखने की जरूरत है।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा