देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
इनर व्हील क्लब, देवघर की अध्यक्ष सारिका साह एवं सचिव अर्चना भगत के नेतृत्व में शहर का सौंदर्यीकरण विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। जिसमें लोहे का बाड़ा लगाकर पौधा रोपण किया जा रहा है।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज टावर चौक के पास से लेकर एल आई सी चौक तक क़रीब एक किलोमीटर के रोड डिवाइडर पर दोनों ओर लोहे का बाडा लगवाकर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण सलूजा टीएमटी बार के सौजन्य से किया गया है।

इस स्थल पर पहले भी कई बार पौधारोपण किया गया था पर घेरा ना होने के कारण हर बार पशु सारे पौधे नष्ट कर देते थे ।इस वजह से लोहे का बाड़ा लगाया गया है ताकि पौधारोपण के पश्चात पौधों को जानवरों से बचाया जा सके ।
सलूजा गोल्ड द्वारा ही पौधों के रखरखाव की भी जिम्मेवारी ली गई है।
इनरव्हील ने अपने प्रयास से शहर के सौंदरीकरण करवाने का निश्चय किया और उसे आज अमली जामा पहनाया जा सका।

जिसका मुख्य उद्देश्य शहर की सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना है। पृथ्वी को बचाने की पहल के तहत” पेड़ लगाओ धरती बचाओ” का संदेश देते हुए यह कार्य किया जा रहा है ताकि पृथ्वी एवं उस पर रहने वाले जीवों को ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
इस अभियान के तहत आज बोगांविलिया के पौधे लगाये गये है जो आने वाली पीढियो के लिए एक स्वच्छ और हरा भरा वातावरण सुनिश्चित करेंगे।पौधारोपण के पश्चात आर मित्रा स्कूल के बाहर फल विक्रेता को पॉलीथिन का इस्तेमाल ना करने की भी सलाह दी गई तथा कपड़े का थैला दिया गया ताकि ग्राहकों को भी जागरूक किया जा सके की प्लास्टिक का इस्तेमाल कितना हानिकारक है ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान आज आर मित्र स्कूल के प्राचार्य श्री अमित कुमार का विशेष सहयोग रहा ।आज इस अभियान में आर मित्र स्कूल की बच्चियाँ तथा शिक्षकगण भी शामिल हुए तथा इनर व्हील की सचिव अर्चना भगत ,पी पी रूपा छावछड़िया,सदस्य नमिता भगत तथा विभा सिंह का सहयोग रहा ।इसके अलावा बबलू जी उपस्थित थे ।
इस पहल के माध्यम से इनर व्हील पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की उम्मीद करती है ।अध्यक्ष सारिका ने सलूजा गोल्ड को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया की शहर को हरित ,सुंदर और स्वच्छ बनाने में इनर व्हील को सहयोग मिला ।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन