देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने लोकसभा चुनाव को लेकर आज दिनांक 04.05.2024 को कुमैठा स्टेडियम स्तिथ बज्रगृह-सह-डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने देवघर, मधुपुर एवं सारठ विधानसभा हेतु बनाये गए अलग-अलग डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण करते हुए किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने बज्रगृह -सह-डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सभी व्यवस्थाओं के अलावा सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता अग्निशमक यंत्र की उपलब्धता के अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर में प्रतिनियुक्त अधिकारी, मतदान कर्मी की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे- उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित कोषांग के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा