देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक-04.05.2024 को लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व कोई मतदाता छूटे नहीं को लक्ष्य बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से ‘मैं भी इलेक्शन एंबेसडर’ अभियान के आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न

गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सात मई को शाम छह बजे से रात्रि आठ बजे के बीच सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘मैं भी इलेक्शन एंबेसडर’ कैंपेन संचालित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में आपसी समन्वय बनाकर आम जन, युवा मतदाता, भविष्य के मतदाता, फर्स्ट टाइम वोटर बुजूर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को शामिल कर अभियान को सफल बनाने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने कहा कि अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने व चुनाव के महापर्व को उत्साहपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर कार्य व कार्यक्रम का

डिजिटल कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड करना है। साथ ही जिला के सभी स्टेक होल्डर्स (चैंबर ऑफ कॉमर्स, जेएसएलपीएस, एनयूएलएम के अलावा जिला के सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, डिस्ट्रिक्ट आइकॉन, पीडब्ल्यूडी आइकॉन का वोट अपील आदि को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया साइट्स पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निदेश दिया, जिससे कि जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सकें। आगे उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी व टीम के सदस्य यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी विद्यालयों में स्वीप के तहत गतिविधियां संचालित की जाये। वही स्वीप के तहत संचालित उक्त गतिविधियो से संबंधित वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड करते हुए सीईओ झारखण्ड, डीईओ देवघर व डीसी देवघर को टैक करना सुनिश्चित करायेंगे।

*इस दौरान उपरोक्त के अलावा* उप विकास आयुक्त, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, वरीय व नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी केसाथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा