
देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर- देवघर जिला अंतर्गत ग्राम रोहिणी थाना जसीडीह वर्तमान पता ग्राम दुलमपुर पोस्ट जगदीशपुर थाना बुढ़ई अनुमंडल मधुपुर जिला देवघर निवासी अवधेश कुमार पाण्डेय ने रोहिणी मौजा नंबर 196 जमाबंदी नंबर 221 /ख जिसका कुल रखवा 4 एकड़ 67 डिसमिल जो पर्चाधारी गोकुल पांडे एवं भागीरथ पांडे के नाम दर्ज है तथा रोहिणी मौजा नंबर 196 दाग नंबर 3014 खाता संख्या 222 एक एकड़ 52 डिसमिल जमीन जो पर्चाधारी लोकनाथ पाण्डेय, गोकुल पाण्डेय व भागीरथ पाण्डेय के नाम से दर्ज है जिसे बचाने के लिए जिला प्रशासन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित का कहना है कि कुछ रैयतों एवं भू माफियाओं के द्वारा संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन करते हुए आमलोगों को गुमराह कर बेचा जा रहा है जबकि यह जमीन अहस्तांतरणीय है तथा कई अज्ञात लोगों के द्वारा जमीन कब्जाने का सिलसिला जारी है।पीड़ित ने जमीन खरीद बिक्री पर रोक लगाने तथा अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण कारियों से से मुक्त कराने के लिए उपायुक्त,अनुमंडलाधिकारी देवघर, अंचलाधिकारी देवघर एवं थाना प्रभारी जसीडीह के देकर रोक लगाने की गुहार लगाया है। पीड़ित का कहना है कि सत्संग नगर नावाडीह मुख्य मार्ग के डढ़वा नदी पुल रामनगर बाईपास के दोनों तरफ उक्त जमीन है जो अहस्तांतरणीय है । आरोप है कि लोकनाथ पांडे के वंशज समेत 20 अज्ञात माफियाओं के मिलीभगत से बेचने का सिलसिला जारी है तथा उक्त जमीन पर राम नगर का बैनर लगा दिया गया है ।लोगों का कहना है कि डढ़वा नदी पूल के आस पास भूमाफियाओं का जमघट लगा रहता है जो भविष्य के लिए खतरे को संकेत है। खाता संख्या 222 की जमीन जिस पर सिंचाई हेतु आवेदक के पूर्वजों द्वारा बांध बनाया गया था ताकि खेतों की हरियाली बरकरार रह सके उक्त जमीन को रैयत व माफियाओं के साथ गांठ से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त पोखरा में माटी भरकर जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित कर दिया गया है जो संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन है । पीड़ित का कहना है कि खाता नंबर 221/ख जिसका कुल रकबा 4 एकड़ 67 डिसमिल जमीन है जिस पर लोकनाथ पांडे के वंशजों का कोई अधिकार नहीं है इसके बावजूद भी फूचर पाण्डेय पिता स्वर्गीय गणेश पांडे वगैरह एवं 20 अन्य भूमाफियाओं के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचा जा रहा है मना करने पर जमीन कारोबारी के द्वारा जान से मारने की धमकी दिया जाता है माफियाओं का कहना है कि जहां जाना है जाओ देख लेंगे जमीन पर नहीं चढ़ाना नहीं तो अंजाम भयानक होगा ।उक्त जमीन पर कभी भी अप्रिय घटना घटने की संभावना है शिकायत की प्रतिलिपि अनुमंडलाधिकारी देवघर अंचलाधिकारी देवघर और थाना प्रभारी जसीडीह को भी प्रेषित कर यथा शीघ्र सभी आरोपितों के खिलाफ विधि सम्मत करने की पीड़ित ने गुहार लगाया है ।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा