देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार आज दिनांक-02.05.2024 को इंडोर स्टेडियम में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया, ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करत हुए 1 जून को मतदान हेतु प्रेरित किया जा सके।

इसके अलावे स्वीप नोडल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार द्वारा संध्या चौपाल के दौरान युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से जानकारी दी कि किसी भी लोकतंत्र की नींव युवा पीढ़ी होती है। ऐसे में आवश्यक है कि 18 वर्ष पूरे कर चुके अधिक से अधिक नये युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जाय एवं मतदान हेतु उन्हें प्रेरित किया जाय, ताकि वे अपने मताधिकार की ताकत को जान सके एवं

मतदान के दिन वे मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बन सके। साथ ही जिले में 14 अप्रैल से 04 मई तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत फॉर्म 06 के माध्यम से 18 वर्ष पूर्ण चुके युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके।
इसके अलावा संध्या चौपाल के दौरान मतदाताओं जानकारी दी गई कि मताधिकार का प्रयोग देश के हर नागरिक का अधिकार है। मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर एक स्वच्छ सरकार चुन सकते है। इस दौरान सभी युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा गया कि सभी देवघर वासियों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान अपने घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में अपने मतो का प्रयोग करे, क्योकि आपका एक वोट आपकी आवाज और आपका हक है।

मताधिकार आपका हक और आपका कर्तव्य दोनों ही हैै। आपका एक वोट देश को कई कदम आगे ले जा सकता है। मतदाता निर्भय और निडर होकर अपने-अपने पोलिंग बूथ पर स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष मतदान करे।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे मीडिया व स्वीप कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा