देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर।प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर अनंत कुमार झा ने देवघर विधानसभा के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ किया समीक्षा बैठक ।समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर ऑफिसर एवं सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि आप 1 जून 24 को होने वाले मतदान में डिस्पैच सेंटर कुमैठा

स्टेडियम से चुनाव सामग्री लेकर अपने पोलिंग पार्टी के साथ किस रूट से सुगमता पूर्वक अपने सभी पोलिंग स्टेशन पर पहुंचेंगे। आपको यह भी देखना है कि आपको आपके पोलिंग स्टेशन पर एएमएफ की सुविधा है या नहीं यह भी सुनिश्चित करना है ।सभी पदाधिकारी को बताया कि कम्युनिकेशन

प्लान अभी से बनाना सुनिश्चित कर ले ताकि पोलिंग के दिन आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। वोटर को मदद करने के लिए बैग से संबंधित कर्मी वहां पर उपस्थित रहेगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए और अस्थाई टेंट लगाने की भी बात कही गई। वैसे बूथ को चिन्हित कर लेना है जहां पर टेंट की

कोई व्यवस्था नहीं है। मौके पर संजय प्रकाश, शशांक शेखर ,विनीत कुमार ,प्रवीण कुमार, सुशील शेखर झा, मुकेश पांडे, कोमल पाठक, आशीष रंजन, विश्वजीत ,सुधांशु शेखर सिंह, आलमगीर आलम ,समीर पांडे, राजहंस पांडे, चुन्नू मंडल के साथ-साथ सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सेक्टर ऑफिसर उपस्थित थे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा