नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

डिस्ट्रीक्ट कम्प्लेन मॉनिटरिंग कन्ट्रोल रूम एण्ड कॉल सेन्टर में सक्रिय होकर कार्य करें प्रतिनियुक्त कर्मी व अधिकारीः-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा आज दिनांक-23.04.2024 को समाहरणालय स्थित डिस्ट्रीक्ट कम्प्लेन मॉनिटरिंग कन्ट्रोल रूम एण्ड कॉल सेन्टर (District Complain Monitoring Control Room and Call Centre) और कार्मिक कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पालीवार रूप से कार्यरत कर्मी एवं अधिकारियों का जायजा लिया। साथ ही कॉल सेन्टर में प्रतिदिन आ रहे फोन कॉल एवं उनके दैनिक

प्रतिवेदन की जांच करने के अलावा सी-विजल एप पर आ रहे शिकायतों से जुड़े प्रतिवेदन की जांच करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसओपी को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उचित व आवश्यक निर्देश दिया।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने तीनों विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही निगरानी को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों व अधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने का निदेश दिया। साथ ही वेबकास्टिंग के माध्यम

से सभी चेक पोस्टों पर सही तरीके से वाहनों की जांच की जा रही है या नहीं इसकी सतत निगरानी करें और किसी भी तरह चेक पोस्ट पर वाहनों के जांच में कोताही बरतने वालों को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सम्पर्क उन्हें त्वरित अवगत करायें, ताकि चेक पोस्टों पर सक्रियता से दण्डाधिकारी व पदाधिकारी कार्य करें। आगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी कोषांगों में बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। साथ ही चेक पोस्ट व फिल्ड में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु कायजाला एप के माध्यम से उपस्थ्तिि दर्ज कराने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।

ज्ञात हो कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निदेशानुसार जिले में लोकसभा आम चुनाव, 2024 निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में कराने के उद्देश्य से जिला समाहरणालय, देवघर में शिकायत नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर (District Complain Monitoring Control Room and Call Centre) निर्वाचन की घोषणा तिथि से 24×7 संचालित है। साथ ही लोकसभा आम चुनाव के तहत निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत एवं आमजनों के सहयोग के लिए दूरभाष सेवा स्थापित की गयी है, जिसका हेल्पलाईन नंबर 06432-275733 एवं टॉल फ्री नंबर 18003450733 है। साथ ही टॉल फ्री नंबर 1950 जो भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा स्थापित की गई है, सूचारू रूप से कार्यरत है। किसी भी प्रकार की निर्वाचन संबंधी समस्या एवं शिकायत हो तो उक्त नम्बरों पर सम्पर्क स्थापित करते हुए समस्याओं/शिकायतों को रख सकते हैं।

*इस दौरान उपरोक्त के अलावे* उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री शैलेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री प्रशांत लायक, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।