देवघर से प्रेम रंजन झा
संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने जारी एक बयान में कहा कि शहर में टोटो एवं टेंपो चालकों द्वारा बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। शहर में सड़कों पर चल रहे बिना नंबर के टोटो एवं टेंपो चालकों द्वारा खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही है। कई टोटो एवं टेंपो चालकों के पास तो ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है, इतना ही नहीं खुलेआम कई नाबालिक भी टोटो एवं टेंपो चला रहे हैं जो की यातायात नियमों के विरुद्ध है। टोटो एवं टेंपो चालकों द्वारा किए जा रहे यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण आए दिन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
अजय कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वैसे टोटो एवं टेंपो चालकों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जाए ताकि शहर को जाम से और पैदल चल रहे आम जनों को कठिनाइयों से मुक्ति मिल सके।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा