देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर:* बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध मे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड, रांची द्वारा झारखंड के स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। जारी आदेश को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने जिले में संचालित सभी सरकारी, निजी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त, ग़ैर सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। केजी क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक की सभी कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:30 तक संचालित की जायेंगी। वहीं कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 से 12:00 तक संचालित की जाएगी। इसके अलावा साथ ही खेल कूद और अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएगी। साथ ही मध्यान भोजन का संचालन जारी रहेगा। ये आदेश 22 अप्रैल से लेकर अगले आदेश तक जारी रहेगा।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन