नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

जिले के विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का किया गया प्रयास

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रभात खबर व स्वीप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाताओं से अपने मत का

उपयोग करते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। साथ ही जिले में चल रहे विशेष कैम्प के माध्यम से युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाता 01 जून को अपनी सहभागिता निभाते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करे।

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर ने सभी को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि अपने अभिभावकों तथा आस-पास के लोगों को मतदान के लिए अवश्य प्रेरित करें, ताकि लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। आगे कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, समाज सेवियों, युवा व महिला मतदाताओं के

सहयोग आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान के प्रति हर वर्ग के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके अलावा उपायुक्त ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए खुद को सुरक्षित रखने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह सभी से किया। साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सभी के सहयोग हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, स्वीप नोडल सह जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, विभिन्न सामाजिक स्वयं सेवी संस्था, स्वीप टीम से विनय ठाकुर व कर्मी आदि उपस्थित थे।