नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

इनर व्हील क्लब देवघर ने अंबेडकर जयंती पर एक महिला को सशक्त एवं आत्मनिर्भर किया

इनर व्हील क्लब देवघर ने अंबेडकर जयंती पर एक महिला को सशक्त एवं आत्मनिर्भर किया

 

इनर व्हील क्लब देवघर ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संविधान में 15 महिलाओं की भागीदारी को याद करते हुए क्लब अध्यक्ष सारिका साह व सचिव अर्चना भगत के नेतृत्व में एक महिला को सशक्त करने का निर्णय लिया।
इसके लिए संजू मरांडी को सेंट मैरी स्कूल परिसर में एक ठेला उपहार स्वरूप दिया गया ।इसके साथ उसमें दुकान लगाने के लिए जरूरी बर्तन व खाद्य सामग्री भी भेंट की गई ताकि वह अपना जीवन यापन अच्छे तरीके से कर सके। वह अपने परिवार को खुशहाल बना सके ।
इसका उद्घाटन देवघर उपायुक्त की पत्नी वंदना सागर के कर कमलों द्वारा किया गया।

सबसे पहले क्लब अध्यक्ष ने वंदना सागर को अंग वस्त्र व तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया ।तदोत्प्रांत , बंदना सागर ने ठेले का फ़ीता काटकर उद्घाटन किया तथा क्लब द्वारा दी गई खाद्य सामग्री ,सत्तू तथा बर्तन (6 ग्लास ,6 प्लेट ,1 टोपिया ,1 हांडी ,दलघोटनी ,परोसने के लिए चम्मच )प्रदान की ताकि इन सब सामानों की मदद से संजू अपने ठेले में ग्राहकों को सत्तू पीला सकेंगी तथा ख़ाना भी खिला सकेगी ।
सभी सदस्यों ने भी ठेले कि उद्घाटन के बाद संजू के बनाये सत्तू को ग्रहण किया।
इनर व्हील के इस प्रयास ने संजू को सशक्त एवं स्वावलंबी होने में मदद मिलेगी ।क्योंकि
जो पढ़ाई छूट गई तो रोजगार उन्मुख होकर, सशक्त होकर वह अपनी बच्चियों को शिक्षा प्रदान कर सकेगी ताकि भविष्य में उनकी बच्चियाँ एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में उभर कर सामने आए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें ।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचार महिला समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने महिलाओं के समाज में समानता और सशक्तिकरण की प्रेरणा दी। उनकी दृष्टि में, महिलाएं

समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समानता का अधिकार होना चाहिए। अंबेडकर जी की यह विचारधारा महिलाओं को स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता, और आत्मविश्वास के साथ अपने पोटेंशियल का प्रत्यक्षीकरण करती है। उनके विचारों ने समाज में महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा दिया और उन्हें स्वतंत्रता की एक सच्ची भावना दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सैंट मैरी स्कूल की प्राचार्य क्रिस्टीना ,क्लब की कोषाध्यक्ष सीमा मुद्रा , क्लब एडिटर कंचन मूर्ति साह ,पी पी रश्मि रंजन ,सोना खेतान ,सदस्य नीलिमा सिन्हा आदि का सहयोग रहा