
देवघर से प्रेम रंजन झा
दुःखी साह रोड ,स्थित सांदीपनि पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी के बच्चों ने बड़े हर्षोल्लाह से मनाया राम जन्मोत्सव ।
सभी बच्चे लाल या केसरिया वस्त्र पहनकर और बजरंगी पताका लेकर विद्यालय पधारे थे।
कुछ बच्चे राम, लक्ष्मण,सीता और हनुमान की वेशभूषा में आए थे ।

सजे वेशभूषा के बच्चों ने मिलकर स्टेज पर राम दरबार लगाया व अन्य बच्चों ने राम जी के जन्म के उपलक्ष्य में “भये प्रकट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी।
हर्षित महतारी, मुनि मनहारी अद्भुत रूप निहारी ।।
गीत पर तालियां बजाकर राम जन्मोत्सव का स्वागत किया।
उसके बाद बच्चे राम जी और हनुमान जी के गाने और भजन पर तालियां बजा कर झूमे और नृत्य भी किया।

कुछ बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और पूरा विद्यालय प्रशाल” जय सियाराम” की जय घोष से गूंज उठा।
बच्चे उत्सव मना कर काफी आनंदित थे और उनमें एक नया जोश दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्री

प्राइमरी की शिक्षिकाएं रिया, निशि ,अंजलि, सुप्रीता, खुशबू, मीनाक्षी, विशाखा, पूजा, अर्चना, सुशीला, वैष्णवी ,मीतू और अन्नु आदि का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा