देवघर से रामाकांत मालवीय का रिपोर्ट
देवघर-समीर मिश्रा के नेतृत्व में रक्तदान के क्षेत्र में लगातार युवाओं का आकर्षण औए रुझान बढ़ रहा है।साथ ही समय समय पर इनके द्वारा युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने का फलाफ़ल है कि युवा वर्ग उत्साहित हो कर रक्तदान के क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।इसी क्रम में अस्पताल में एक मरीज को शिवम चौधरी ने अपना रक्तदान कर उनके जीवन की रक्षा किया।बताते चलें कि शिवम ने इतनी कम उम्र में भी रक्तदान कर समाज मे एक उदाहरण पेश किया है।वहीं मौके पर उपस्थित समीर मिश्रा ने कहा की मेरी मेहनत अब रंग ला रही है,युवाओं का उत्साह अब रक्तदान के क्षेत्र में देखते ही बनता है।बाबाधाम देवघर से पैदल अयोध्या के लिए शिवम चौधरी ने 15 मार्च को निकालने के बाद अयोध्या पहुंचने के बाद बाबाधाम वापस आने के तक पश्चात पहले प्राथमिकता निभाई कि रक्तदान कर युवाओं में संदेश देने का कार्य किया गया।इसी तरह अगर समाज के सभी वर्गों के लोग खास कर युवा अगर रक्तदान के क्षेत्र में उत्साह दिखाते हैं, तो यह अब निश्चित हो गया है कि रक्त की कमी से किसी की मृत्यु नहीं होगी।साथ ही एक लोग के आगे बढ़ने से उनके पीछे पीछे अन्य लोग भी प्रेरित हो कर रक्तदान करेंगे।यह एक सुखद अनुभूति होगी और जरूरत मंदों को रक्त के लिए कहीं भटकना नहीं होगा।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा