देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर।अधीक्षक उत्पाद देवघर के निर्देशानुसार आसन्न लोक सभा चुनाव के मद्देनजर छापामारी के क्रम में *मोहनपुर थाना अंतर्गत घुटिया मोड़ स्थित नास्ता दुकान, जयपुर मोड़ स्थित कैलाश ढाबा व बैजनाथपुर स्थित आई बी पी ढाबा* में छापामारी सह तलाशी लिया गया । छापामारी के क्रम में

महुआ चुलाई शराब, विदेशी शराब एवं बियर बरामद कर जब्त किया गया । छापामारी स्थलों से 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक व्यक्ति के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया। वहीं अन्य छापामारी के क्रम में *पथरोल थाना अंतर्गत जसोबांध, गोसुआ, सिमरा मोड़ एवं मधुपुर थाना अंतर्गत पथरचट्टी रोड* स्थित अवैध शराब बिक्री स्थलों पर

छापामारी कर विदेशी शराब व बियर बरामद कर जब्त किया गया तथा 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।जबकि विदेशी शराब 26.64.बियर 39.6.अवैध महुआ चुलाई शराब-28.00 लीटर व देशी शराब – 05.40 लीटर जब्त किया गया।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा