
देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर सदर अस्पताल में इलाज रत सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका थाना क्षेत्र महेशडीह निवासी 5 वर्षीय कोमल कुमारी कैंसर रोग से पीड़ित है जिसको इलाज के लिए पटना एम्स परिजनों के द्वारा ले जाया गया था जहां से महावीर कैंसर

अस्पताल रेफर कर दिया गया था पैसों की तंगी के कारण बच्चों को वापस घर ले जाने के क्रम में तबीयत बिगड़ने के कारण देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर हायर सेंटर जाने की सलाह दी कोमल कुमारी के पिता अशोक पासवान सदर अस्पताल में

अपनी बच्ची के इलाज के लिए डॉक्टर एवं आसपास में खड़े लोगों से मदद की गुहार लगाने लगे मगर किसी ने भी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया घर जाने तक का पैसा उन लोगों के पास नहीं था उनकी हालत को देखकर अस्पताल में कार्यरत

वार्ड बॉय वाजपेई के द्वारा सभी वार्ड भाई को इकट्ठा कर पैसों की जुगाड़ करने के बाद प्राइवेट एंबुलेंस से बच्ची को उनके घर तक छोड़ने का इंतजाम किया कोमल कुमारी के पिता अशोक पासवान ने बताया कि उनके पास खाना खाने का पैसा नहीं

था तो बच्ची को घर कैसे ले जाएं प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाने के लिए मोटी रकम लगेगी जिसको सुनकर अस्पताल में कार्यरत सभी वार्ड बॉय ने पैसे की जुगाड़ कर बच्ची को प्राइवेट एंबुलेंस से घर भेज दिया कोमल को अभी भी इलाज के लिए मदद की जरूरत है


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा