-शिरोमणि महाराजा बिजली पासी समाज के पूर्वजों का रहा गौरवशाली इतिहास : सुशील महथा
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर: पासी समाज के लोगों ने देवघर रंग मोड़ स्थित शनिवार को शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। महाराजा बिजली पासी की मुख्य रूप से सुशील महथा अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में उपस्थित पासी समाज के लोगों ने महापुरुष महाराजा बिजली पासी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। आगे वक्ताओं ने कहा कि आज झारखंड की नहीं पूरे भारत में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई जा रही है। महाराजा बिजली पासी लखनऊ के बिजनौर गढ़ के राजा थे। इनका राज्य 12वीं सदी के अंत में अवध के बड़े भूभाग पर स्थापित था। सरकारी अभिलेखों के अनुसार महाराजा बिजली पासी लखनऊ परिक्षेत्र के सम्राट थे। आगे उन्होंने

कहा कि जिसके कारण इसके भूभाग में कभी भी बाहरी आक्रमणकारी आक्रमण करने से पहले सोचते थे। आज उनके जीवन के बारे में जानकारियों को स्कूलों, कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में शामिल किए जाने की जरूरत है।आगे उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पासी समाज का महान योगदान है। महाराजा बिजली पासी के सहित हजारों पासी समाज के योद्धाओं की तलवारों का जौहर पूरे देश में दिखाई देता था। आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।जिससे पासी समाज के पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई में महाराजा बिजली पासी का अहम योगदान था। मौके पर दिलीप महथा ,गोपाल महथा, गौतम महथा, अजय कांत महथा, पवन चौधरी, सुनील महथा,अरुण महथा,विपुल महथा ,अमरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार ,विक्रम कुमार, राजेश महथा ,सूरज कुमार, कुंदन कुमार आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*