नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

बढ़ती गर्मी व हिट स्ट्रॉक्स से रहें सुरक्षित और सतर्कः-उपायुक्त

 

बढ़ते जल संकट को दूर करने के लिए जल संचयन अत्यंत महत्वपूर्ण:- उपायुक्त

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी व हिट स्ट्रॉक्स से सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का उपयोग गर्मी के मौसम में करते रहें, ताकि शरीर में पानी कमी से होने वाली बिमारियों से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने नगर निगम एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया है कि पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के साथ साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दे। साथ ही शिकायत निवारण हेल्पलाइन सेंटर को एक्टिव रखने के साथ पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, ताकि पेयजल से जुड़ी समस्या उत्पन्न न हो। आगे उपायुक्त ने बढ़ती गर्मी के साथ-साथ पेयजल संकट और कई क्षेत्रों में नीचे गिर रहे जलस्तर और पानी की बर्बादी को लेकर विशेष सावधानी और जागरूक होने की आवश्यकता हैं। साथ ही छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर हम पानी की बर्बादी को रोक सकते हैं और जल संचयन कर जल संकट से निजात पा सकते हैं। मौजूदा समय में ‘जल बचाएं’ महज नारा नहीं बल्कि आवश्यकता है।

गर्मी के प्रकोप से बचे रहने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है

1.लंबे समय तक बाहर धूप में रहने से बचें। साथ ही जारी गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप से सीधे संपर्क में आने से परहेज करें।

2.गर्मी में धूप में निकलने से बचें लेकिन अगर दिन में निकलना जरूरी है तो सन बर्न से बचने हेतु छतरी, टोपी और ठंडा पानी साथ लेकर चले।

3.लिक्विड डाइट का ज्यादा सेवन करें और जितना ज्यादा हो सके उतना लिक्विड डायट का प्रयोग करें। जैसे नींबू पानी, गन्ने का रस, शिकंजी, नारियल पानी आदि। इस गर्मा में मौसमी फलों का जैसे खरबूज, तरबूज, आम, ककड़ी का सेवन जरूर करें. ध्यान दें कि शरीर में पानी की कमी ना हो।

4.आरामदायक कपड़े पहनें और गर्मी में बाहर निकलें तो बेहतर है कि आप ढीले-ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें।

5.मसालेदार भोजन के अलावा गर्मी में लू, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए घर का बना फ्रेश खाना खाएं, साथ ही डाइट में मौसमी सब्जियों और फलों को खूब शामिल करें। साथ ही ऐसे मौसम में दूषित खान-पान से बचे और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें।