देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
इस अद्वितीय कार्यक्रम को क्लब की प्रेसिडेंट सारिका साह व सचिव अर्चना भगत के प्रयास से तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्या एवं शिक्षकों के सहयोग तथा क्लब की अन्य सदस्यों के सहयोग से करीब 100 बच्चियों का चयन इस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए किया गया ।
इस कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महोदय की पत्नी श्रीमती अनुकान्त दुबे ने शिरकत की और अपने समर्थन, सहयोग और आशीर्वचनों से क्लब और बच्चियों की हौसला अफजाई की ।

श्रीमती अनुकान्त दूबे ने सभी से यह आग्रह किया कि सभी टीका का दूसरा डोस ज़रूर से लें तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें कि
वेलोग अपने बच्चियों का टीकाकरण ज़रूर करवाएँ ।बताते चले कि आज का यह कार्यक्रम माननीय सांसद महोदय श्री निशिकांत दूबे जी के सहयोग बिना संभव ना था ।उनके सहयोग से ही आज क़रीब एक सौ बच्चियों का टीकाकरण संभव हो सका ।
इसके लिए क्लब अध्यक्ष द्वारा उन्हें बारंबार धन्यवाद दिया गया तथा कहा कि इस कार्यक्रम के लिए रोटेरियन पीयूष जयसवाल तथा आनंद साह का भरपूर सहयोग रहा।
इस वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए देवघर के प्रसिद्ध सात डॉक्टरों ने अपनी सेवा और सहयोग अपने नर्सिंग स्टाफ के साथ प्रदान किया ।

सहयोग देने वाले डॉक्टर्स के नाम क्रमशः इस प्रकार है डॉक्टर मंजू बैंकर ,डॉक्टर अर्पिता गांधी ,डॉक्टर के. पल्लवी ,डॉक्टर सिम्मी ,डॉक्टर उर्मिला ,तथा डॉक्टर नेहा प्रिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई ।दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी अतिथियों को अंग वस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया ।
डॉक्टर पल्लवी तथा डॉ अर्पिता गांधी ने सर्वाइकल कैंसर यानी गर्भाशय के मुख का कैंसर के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और बताया कि यह कैंसर महिलाओं के लिए जानलेवा है यह एक साइलेंट किलर है ।यह कभी तो लक्षण के साथ आता है और कभी चुपके चुपके आ जाता है और कब शरीर के अंगों में फैल कर मौत का कारण बनता है पता ही नहीं चलता है ।

पहले इस रोग का नाम सुनते ही लोग डर जाते थे लेकिन बहुत खुशी की बात है कि न केवल अब इस रोग के लिए इलाज उपलब्ध है बल्कि इसके लिए टीका का भी ईजाद हो चुका है।
अब तो टीकाकरण कार्यक्रम में बच्चियों के लिए इसको आवश्यक रूप से जोड़ दिया गया है ।
एक से 15 वर्ष की बच्चियों को दो डोज लेने का प्रावधान है तथा 15 वर्ष से ऊपर की बच्चियों को 6-6 महीने के अंतराल पर तीन डोज लेने का प्रावधान है तो संभवत इससे 99% सर्वाइकल कैंसर से बचाव हो सकता है जो महिला स्वास्थ्य की दिशा में एक बहुत बड़ी बात है ।
क्योंकि भारत में महिलाओं में हाइजीन की कमी देखी जाती है और जागरूकता की भी जिसकी वजह से अनेकों महिलाएं समय से पूर्व काल की गाल में समा जाती हैं ।अब इस टीकाकरण की वजह से महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा जिससे कि उनके परिवार बेहतर तरीके से चल पाएगा ।
सभी डॉक्टरों ने मिलकर बच्चियों का वैक्सीनेशन अपने नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से किया।
क्लब अध्यक्ष ने सभी डॉक्टरों को नर्सिंग स्टाफ के साथ समय और सहयोग देने के लिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया साथ ही कहा कि- हमें बहुत खुशी है कि हम समाज के आर्थिक रूप से वंचित परिवारों की बच्चियों का चयन करके उनका मंहगा टीकाकरण मुफ्त मे करवा रहे हैं जिससे हमें काफी संतोष है ।
हमे खुशी कि हमने आज महिला दिवस के अवसर पर एक नेक कार्य किया है ।
वैक्सीनेशन लेने वाली बच्चियों को इनरवियर क्लब का टी-शर्ट दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन क्लब की मीडिया प्रभारी कंचन मूर्ति साह ने किया तथा सहयोग के लिए परिसर देने हेतु आर मित्रा स्कूल के प्राचार्य अमित सिंह ,शिक्षक अरविंद जजवाडे का धन्यवाद किया जिन्होने बच्चियो को चिन्हित करने एवं अभिभावकों को समझाकर टीकाकरण के लिए तैयार किया ।
मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्य बीसू किरण को तथा शारदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका बेबी कुमारी को आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

साथ ही स्नैक्स मुहैया कराने के लिए श्याम कैटरर के वैभव जैन को तथा खाद्य सामग्री आपूर्ति करने के लिए बीकानेर स्वीट्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव अर्चना भगत ,पूर्व अध्यक्ष रश्मि रंजन झा,रूपा छावछारिया ,रेखा सिंघानिया ,वर्तमान कोषाध्यक्ष सीमा मुंद्रा, सदस्य श्वेता केसरी ,नमिता भगत, सोनिका चौधरी ,गुंजन भगत ,प्रीति अग्रवाल ,करुणा जी ,आदि ने सहयोग दिया ।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन