देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट 
हिंदुओं के महापर्व, महाशिवरात्रि के अवसर पर रौनियार वैश्य महिला समिति व रौनियार वैश्य सेवा संघ ने बाजला चौक से पूरब की ओर, समाज के ही मनोज शाह के आटा चक्की की दुकान के सामने संयुक्त रुप से स्टॉल लगाकर, शिव बारातियों का स्वागत पुष्प वर्षा करके एवं सेवा विभिन्न प्रकार के फल ,मिठाई व पानी पिलाकर किया।
रौनियार वैश्य संघ के अध्यक्ष रामसेवक साह एवं महिला समिति की अध्यक्षा लाजवंती गुप्ता की उपस्थिति में सचिव कंचन मूर्ति साह के निर्देशन मे सहसचिव पायल गुप्ता ,उपाध्यक्ष डॉक्टर पल्लवी व कोषाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने कार्यक्रम का संयोजन किया वही कार्यकारिणी की सदस्या जयमाला देवी, अनीता भगत, निशा गुप्ता, निक्की गुप्ता,पूनम गुप्ता,अनिता गुप्ता ,बबीता आनंद, सविता शाह,सरिता

साह,सन्ध्या गुप्ता व अन्य सदस्यों ने अपना समय व सेवा दान दिया । वहीं वैश्य संघ से दर्जनों की संख्या में पुरुष सदस्य सेवा व सहयोग के लिए उपस्थित रहे।
सभी सदस्यगण शाम 5:00 बजे से ही भीड़ को ध्यान में रखते हुए शिव बारातियों के स्वागत के लिए स्टॉल के समक्ष एकत्रित हो गए थे और बड़े मनोयोग से बाबा का भजन कीर्तन करते हुए समय व्यतीत करते रहे।

पुन: बारातियों के निकट आने पर सभी बढ़ चढ़कर सेवा सत्कार में लगे रहे और बाबा की भक्ति का लाभ उठाया ।
सभी सदस्य सेवा समर्पित करके बहुत खुश थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा