नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने मनाया नारी वंदन समारोह

 

*देवघर शाखा के सत्र 2024-25 के लिए पुनः अध्यक्ष आलोक मल्लिक और वित्त सचिव रणजीत बरनवाल बने जबकि श्रीमती पुष्पा सिंह बनी नई सचिव*

देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने नारी वंदन समारोह का आयोजन किया जिसमें 50 से भी ज्यादा महिलाओं की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में


1. डॉ अंजनी शर्मा (प्रोफेसर, देवघर कॉलेज)
2. डॉ. राखी (एसोसिएट प्रोफेसर नर्सिंग, एम्स देवघर)
3. श्रीमती संध्या कुमार (सीनियर मैनेजर, एफएलपी इंडिया प्रा. लि., दिल्ली) और
4. श्रीमती रागिनी कुमारी (निदेशक, नमन नव्या एसोसिएट्स) उपस्थित थी।
इस नारी वंदन समारोह में देवघर जिले की ऐसी महिलाओं जिन्होंने अपनी संघर्षपूर्ण जिंदगी के बावजूद अपने कार्यों से न सिर्फ अपनी विशिष्ट पहचान बनाई बल्कि समाज में एक अनुकरणीय उदाहरण भी पेश कर रही है, वैसे 6 नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। *समारोह में सम्मानित होने वाली नारी शक्ति थीं :*


1. बिशु किरण (प्रिंसिपल, मातृ मंदिर स्कूल)
2. नीतू बरियार (आवरण हैंडलूम एंड फैब्रिक्स प्रा. लि., एक सफल एक्सपोर्ट इंपोर्ट उद्यमी)
3. मनीता कुमारी (फील्ड ऑफिसर, एसबीआई, देवघर)
4. रेखा नीतू गुप्ता (CRP, देवघर नगर निगम)
5. प्रीति कुमारी सिंह (ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस, गृह उद्योग प्रशिक्षण) और
6. छोटी कुमारी (नेशनल गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी)।
सभी सम्मानित होने वाली नारी शक्तियों ने स्वयं की जुबां से अपनी संघर्ष गाथा से परिचय कराया तथा अपनी उपलब्धियां को बताया। इनमें से प्रीति कुमारी सिंह के संघर्ष की कहानी सुन सभी उपस्थित समूह भावुक हो गए।


इससे पहले सभी विशिष्ट अतिथियों और अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने भारत माता और परिषद के ध्येय पुरुष स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अंजनी शर्मा, डॉक्टर राखी और संध्या कुमार ने अपने ओजपूर्ण और भावपूर्ण संबोधनों से सबको मोहित किया। इससे पूर्व परिषद के अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने सभी विशिष्ट अतिथि, सम्मानित अतिथि, आगत नारी शक्ति और परिषद के सभी सदस्यों का अपने संबोधन में स्वागत किया तथा परिषद के बारे में परिचय कराया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक,

सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाते हुए मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों (संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि) में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है। इसका लक्ष्यवाक्य है – “स्वस्थ, समर्थ, संस्कृत भारत”। उन्होंने आगे कहा कि परिषद पिछले 7 वर्षों से लगातार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई विशिष्ट महिलाओं को उनके उपलब्धियां के लिए सम्मानित करता रहा है। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर झारखंड प्रांतीय महासचिव श्री राम प्रवेश पांडेय द्वारा लिखित नारी पर एक विशिष्ट कविता को भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन मूर्ति साह एवं सहसचिव श्रीमती पुष्पा सिंह ने बखूबी अपने निराले अंदाज में किया। कार्यक्रम में ब्राइट कैरियर स्कूल की बच्चियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती संध्या रानी के स्वरचित कविता अपराजिता के गायन तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।

नारी वंदन समारोह के उपरांत *उत्तर झारखंड प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री प्रभात चरण मिश्रा ने देवघर शाखा के सत्र 2024-25 के लिए नए अध्यक्ष, सचिव और वित्त सचिव के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई जिसमें सर्वसम्मति से पुनः आलोक कुमार मल्लिक अध्यक्ष और रंजीत कुमार वर्णवाल वित्त सचिव चुने गए जबकि श्रीमती पुष्पा सिंह नई सचिव चुनी गईं।* इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे।


पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने कहा कि जिस तरह से वर्तमान सत्र में परिषद के सभी सदस्यों ने आपसी तालमेल से देवघर शाखा को पूरे प्रांत में अव्वल बनाया है, ठीक उसी प्रकार नए सत्र में भी हम सब के सहयोग से अव्वल बनेंगे। नई नियुक्त सचिव श्रीमती पुष्पा सिंह ने कहा कि मुझे सचिव का जो दायित्व आप सब ने दिया है वह आप सब के सहयोग से ही अपने दायित्व के निर्वहन की भरसक कोशिश करेंगी।

You may have missed