शुरूआत में प्लांट की सालाना क्षमता 20 हजार युनिटस होगी
प्लांट झारखण्ड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों तथा नेपाल में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा

यह नई युनिट रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी, साथ ही विभिन्न विभागों के 100 से 150 लोगों को उद्योग जगत के अनुसार प्रशिक्षण भी देगी

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर, 2 मार्च, 2024: भारत में ‘जॉय ई-बाईक’ ब्राण्ड के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और जॉय ई-रिक’ के तहत तिपहिया वाहन बनाने वाले प्रमुख निर्माताओं में से एक वार्डविजर्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने आज झारखण्ड के देवघर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए अपनी नई असेम्बली लाईन युनिट का उद्घाटन किया।

उदघाटन समारोह का आयोजन डॉ निशिकांत दुबे, गोड्डा निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा सदस्य, यतिन गुप्ता, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, वार्डविजर्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड, आलोक जामदार, वाईस प्रेजीडेन्ट प्रोडक्शन, वार्डविज़र्स इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड तथा नई प्रोडक्ट डेवलपमेन्ट टीम के सदस्यों और अन्य दिग्गजों की मौजूदगी में किया गया।

15000 वर्गफीट में फैली यह नई युनिट, वर्तमान में गुजरात के वडोदरा में संचालित युनिट का विस्तार है। कंपनी इस नई युनिट में अपने हाई एवं लो स्पीड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की असेम्बली शुरू करेगी। शुरूआत में भारत के पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्रों तथा नेपाल के निर्यात बाजार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 20000 युनिट्स से अधिक सालाना का लक्ष्य रखा गया है। यह नई युनिट न सिर्फ रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी बल्कि कर्मचारियों को उद्योग जगत के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें संचालन को बेहतर समझाने में भी मदद करेगी।

इस उपलब्धि पर बात करते हुए यतिन गुप्ते, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने कहा, “भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता के साथ झारखण्ड के देवघर में असेम्बली लाईन की नई युनिट का उद्घाटन करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह विस्तार स्थायी परिवहन

समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने तथा इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर में इनोवेशन को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम शारखण्ड सरकार के सभी संबंधित विभागों के प्रति आभारी है जिन्होंने इसके लिए हमें पूरा सहयोग प्रदान किया है। कंपनी ने आगामी दो से तीन सालों में इलेक्ट्रिक

दोपहिया वाहनों की सेल्स बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। उत्तर और पूर्वी क्षेत्र इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए महत्वपूर्ण बाजार हैं। हमने पाया है कि झारखण्ड, बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में मांग बहुत अधिक बढ़ रही है। अन्य राज्यों के समीप होने के कारण देवघर हमारे लिए अच्छी लोकेशन है।”

वार्डविजर्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने हाल ही में समाप्त हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2024 के दौरान इनोवेशन के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। एक्स्पो में कंपनी ने अपने पहले हाइड्रोजन पावर्ड इलेक्ट्रिक दोपहिया की अवधारणा का अनावरण किया, साथ ही अपने मौजूदा

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी पेश किया, जिसमें हाई एवं लो-स्पीड मॉडल्स तथा ब्राण्ड ‘जॉ ई-रिक’ के तहत इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन शामिल हैं। कंपनी ने भारत में 100,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने वडोदरा स्थित अपने आधुनिक प्लांट से 100,000 वीं युनिट मीहोस को रोल आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन