देवघर जिला अन्तर्गत तीन विधान सभा क्षेत्र में कुल 1095850 मतदाताओं की संख्याः-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
वोटर हेल्पलाईन एप्प के माध्यम से घर बैठे प्राप्त करें निर्वाचन से संबंधित जानकारीः- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter में बढ़ चढ़कर जिलावासियों से भाग लेने का किया आग्रह
जिले के मध्य विद्यालयों में डेमोक्रेसी रूम के माध्यम से बच्चों को निर्वाचन से जुड़ी जानकारियों से कराया जायेगा अवगतः-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
मतदाताओं को शत प्रतिशत जागरूक करने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण:- श्री विशाल सागर
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक 02.03.2024 को समाहरणालय के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता का नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में निबंधित होना अनिवार्य है। विगत चुनावों में कहीं-कहीं से ऐसे मामलें प्रकाश में आते है कि कोई मतदाता अपना फोटो मतदाता पहचान पत्र (EPIC) लेकर मतदान करने जाते है, परन्तु मतदाता सूची में संबंधित मतदाता का नाम निबंधित नहीं होने के कारण यह मतदान करने से वंचित रह जाता है। ऐसे में

आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 में ऐसी एक भी घटना न हो, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु दिनांक-04.03.2024 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से सोशल मीडिया के माध्यम से #I am Verified Voter अभियान का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में आप सभी मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग से उक्त अभियान के तहत जिले के प्रत्येक मतदाता से यह अपील की जाय कि वे अपना नाम मतदान केन्द्र जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से अथवा ऑनलाईन वोटर हेल्पलाईन एप् या Voters Service Portal (https://voters.eci.gov.in/) के माध्यम से जांच कर संतुष्ट हो लें कि उनका नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज है। यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा कोई अन्य त्रुटि है, तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु आवेदन समर्पित करने हेतु जानकारी देते हुए प्रेरित किया जाय। साथ ही स्वीप

कोषांग के माध्यम से जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड करवाने हेतु अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्हें यह भी अवगत कराया जाय कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति संबंधित मतदान केन्द्र के बी०एल०ओ० तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध रहती है। वहीं सभी मतदाताओं से मतदाता सूची अथवा ऑनलाईन नाम जाँच करने के उपरान्त संतुष्ट होने पर मतदाता सूची/Voter Information Slip की प्रति के साथ सेल्फी/फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म यथा Facebook/Twitter/Instagram आदि पर हैशटैग #I am Verified Voter का उपयोग करते हुए पोस्ट करने की अपील उपायुक्त द्वारा की गयी।

इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक-04.03.2024 को सभी मतदान केन्द्रों पर अंतिम प्रकाशित मतदाता की प्रति एवं प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के साथ बी०एल०ओ० की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है, ताकि वे आम नागरिकों को उक्त अभियान के बारे में बता सके एवं आवश्यकता पड़ने पर मतदाता सूची में पंजीकरण आदि हेतु आम नागरिकों से भरा हुआ प्रपत्र प्राप्त कर सकें। साथ ही निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को दिनांक- 04.03.2024 को उक्त अभियान के प्रारम्भ होने पर मतदान केन्द्रों पर जाकर औचक निरीक्षण करने का निदेश दिया गया है। *आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले के मध्य विद्यालयों में डेमोक्रेसी रूम का निर्माण कराया जायेगा, ताकि बच्चों को निर्वाचन से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया जा सके। साथ ही जिले के एनआईसी पोर्टल पर पार्टी व केन्डीडेट से जुड़ी जानकारी व निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि अब तक देवघर जिला अन्तर्गत तीन विधान सभा क्षेत्र में कुल 1095850 मतदाताओं की संख्या है। जिसमें 13-मधुपुर विधान सभा अन्तर्गत 360691, 14-सारठ विधान सभा अन्तर्गत 309456 एवं 15-देवघर विधान सभा अन्तर्गत 425703 मतदाताओं की संख्या है।* ऐसे में आप सभी मीडिया प्रतिनिधियां से आग्रह होगा कि आगामी लोक सभा आम चुनाव में आप सभी के सहयोग से मतदाताओं को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

*प्रेसवार्ता में* निर्वाची पदाधिकार सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्रीमती सागरी बराल व निर्वाची पदाधिकार सह अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर श्री आशीष अग्रवाल, निर्वाची पदाधिकार सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रभाकर मिर्धा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री शैलेष कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, प्रभारी

पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री प्रसांत लायक, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी एवं विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व संबंधित विभाग कर्मी आदि उपस्थित थे

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन