
देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन देवघर एवं एम्स देवघर के सीएफएम और ईएनटी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड हियरिंग डे के उपलक्ष में हियरिंग स्क्रीनिंग कैंप आयोजित

किया गया। इस स्क्रीनिंग कैंप में मुख्य रूप से कान से संबंधित बीमारियों में कान दर्द, कान बहना, कान में खुजली होना, ऊंचा सुनाई देना, कान बजना से संबंधित रोगियों का जांच एवं उपचार किया गया ,इस स्क्रीनिंग कैंप के बारे में

जानकारी देते हुए जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन देवघर एवं एम्स देवघर के सीएफएम विभाग के डॉ बिजीत विश्वास, ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ भारतेंदु भारती

एवं सहायक आचार्य डॉक्टर केएसबीएस शशांक तथा डॉ अजीत एवं डॉ हेमनंदनी पाठक तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ हुजैफा द्वारा रोगियों का उपचार किया गया, इस शिविर में ईएनटी से संबंधित कुल 60 रोगियों का

स्क्रीनिंग किया गया तथा सामान्य रोगियों 30 लोगों का उपचार किया गया ,आम जनता ने इस तरह के शिविर आयोजन को महत्वपूर्ण बताया आम जनता द्वारा इस तरह के शिविर और आयोजित करने हेतु अनुरोध किया गया है


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन