प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) देवघर जिला ने दिनांक 23/02/2024 दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग किया जिसका नेतृत्व जिला

अध्यक्ष कमलेश कुमार दास जबकि मीटिंग का संचालन भीम आर्मी जिला सचिव कृष्णा कुमार जी कर रहे थे इस मीटिंग में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुआ। इस मीटिंग में मुख्य रूप से सभी प्रखंड अध्यक्ष को जल्द से जल्द पंचायत कमेटी गठन

करने का आदेश दिया गया साथ ही संगठन में नए लोगो को जागरूक कर भीम आर्मी में सदस्यता ग्रहण कराने और संगठन को मजबूत बनाने पर पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कुछ पदाधिकारियों का फेर बदल करने की भी बात कही गई। इस मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित भीम आर्मी

मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय मेहरा करों प्रखंड अध्यक्ष पलटन कुमार सरावां प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास देवघर प्रखंड अध्यक्ष अमरेश कुमार दास देवीपुर प्रखंड सचिव रविंद्र कुमार, मधुपुर

प्रखंड महासचिव रंजय दास, मुन्ना कुमार,परमेश्वर दास,कुंदन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा