देवघर से प्रेम रंजन झा के साथ आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर। संत रविदास की जयंती दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद निशिकांत दुबे ने किया जहां भाव है वहीं भावना है को लेकर विधायक नारायण दास ने खजुरिया स्थित मंदिर में संत रविदास की 647 वां जयंती में शिरकत किया।स्थानीय खिजुरिया में 647वा संत रविदास जयंती समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया।इस दौरान रविदास मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।कार्यक्रम का

उद्धघाटन मुख्यरूप से सांसद निशिकांत दुवे ने दीप प्रज्वलित कर किया और समाज के सभी वर्गों के लोगों को रैदास जयंती की शुभकामनाएं दिया।वहीं अतिथि के रूप में कार्यक्रम में विधायक नारायण दास,पूर्व विधायक सह संस्था के अध्यक्ष कामेश्वर दास,जेएमएम जिला संयुक्त सचिव सूरज झा,प्रोफेसर रामानन्द सिंह,समाज सेवी सह संस्था के कर्मठ और मुख्य आयोजक कर्ता मनोज दास,अंग्रेज दास,सुधीर दास सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम मैं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नारायण दास ने कहा कि प्रभु रविदास का जन्म ऐसा काल खंड में हुआ था जब

जातिबाद हावी था,समरसता की कमी थी,बावजूद रैदास जी ने लोगों को समाज को जगाने का काम किया।वहीं मौके पर विधायक ने कहा कि खिजुरिया में जो मंदिर बना है उसके लिए पूरी कमिटी के सदस्य को धन्यवाद और साधुबाद है।हम सब रैदास जी के जीवनी और सम्बोधन को आत्मसात करें यह बहुत बड़ी बात होगी।हम उस परिवार के वंशज हैं जिन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है।दास समाज ने रामायण भी लिखा, संविधान भी लिखा है हमे गर्व करनें की जरूरत है।हम एक रहें नेक रहें यही संदेश सभी तक पहुंचना है।वहीं विधायक श्री

दास ने कहा कि जहां भाव है वहीं भावना है।तय कार्यक्रम के तहत आकर्षक झांकी भी निकाली गई जो शहर भ्रमण के बाद वापस रैदास मंदिर पहुंचा।बताते चलें कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा