नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

उपायुक्त के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र अंतर्गत यातायात व्यवस्था एवं ट्रैफिक जाम से जुड़ी समस्याओं के स्थाई निदान को लेकर वरीय अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण

 

यातायात व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जिला के वाहनों पर निगरानी को लेकर उपायुक्त ने गठित समिति को प्रस्ताव तैयार करने का दिया निर्देश

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत यातायात व्यवस्था एवं ट्रैफिक जाम से जुड़ी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए इसके स्थाई निदान को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक बिंदुओ की जांच करते हुए ट्रैफिक जाम से आमजनों को निजात दिलाया जा सके। इस कड़ी में आज

दिनांक 21.02.2024 को अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर की अगुवाई में शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों निरीक्षण कर रांगा मोड़, रिखिया मोड़, बैद्यनाथपुर चौक, कुंडा मोड़, बाजल चौक, शाहिद आश्रम रोड के अलावा सुरक्षा, सुदृढ़ यातायात व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले विभिन्न बिंदुओ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

इसके अलावे उपायुक्त श्री विशाल सागर के निर्देशानुसार देवघर शहरी क्षेत्र अंतर्गत प्रायः हो रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या एवं जान-माल की क्षति के साथ-साथ “हिट एण्ड रन” के मामले को संज्ञान में लेते हुए है यातायात व्यवस्था, अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जिला के वाहनों पर निगरानी से जुड़े किए जाने वाले कार्यों को लेकर समिति का गठन किया गया है। साथ ही समिति को निर्देशित किया गया है कि जिले के प्रवेश बिन्दु के साथ-साथ मुख्य चौक चौराहों को चिन्हित करते हेतु वाहनों विशेषकर मालवाहकों, ट्रेक्टर, बोरिंग वाहन के अनियंत्रित ढंग से

परिचालन एवं उसके फिटनेस के अभाव में भी दुर्घटनाओं के कारण के साथ ही शहर मे Chain Snatching, लूट-पाट आदि की घटनाओं पर नियंत्रण रखने से जुड़े आवश्यकताओं का स्थल निरीक्षणोंपरान्त CCTV including Number Plate Reading Camera & Drone Surveillance संस्थापन हेतु स्थल को चिन्हित करते हुए प्रस्ताव प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करेंगे।