देवघर से सत्यम पांडे का रिपोर्ट
रवींद्र नाथ टैगोर कृषि महाविद्यालय देवघर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि कॉलेज में अध्यनरत सभी सत्र के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कृषि महविद्यलाय देवघर के एसोसिएट डीन असीम कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कबड्डी,वॉलीबॉल,बैडमिंटन, शॉटपुट, रेस, जैवलिन, डिस्कस थ्रो, टेबल टेनिस आदि खेल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजेता छात्र छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने संबोधित करते हुए बताया कि पढ़ाई के साथ साथ खेलना भी जरूरी हैं। खेल में भी आगे आकर अपने कॉलेज और राज्य का नाम रौशन करें। इस मौके पर कृषि कॉलेज के खेल कॉर्डिनेटर अखिला नंद दुबे, तारा शंकर,सर्वेश कुमार,जय प्रकाश,प्रियंका नंदी, रेमा दास, राखी महतो, अदिति एलिजा तिर्की, सूरज माली, प्रमित पंडित, अतीश सागर,चमन कुमार सहित छात्र छात्रा उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा