देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर।अमगढ़िया स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल देवघर में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो तथा उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय

के अध्यक्ष विक्की भगत ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं अतः इनकी जिम्मेदारी समाज को नई दिशा देने तथा तरासने की है। इस अवसर पर बच्चों ने तरह-तरह के गीत तथा संगीत की प्रस्तुति

भी दिए l अच्छे रिजल्ट हेतु विद्यालय के प्राचार्य राहुल भैया तथा सभी वरिष्ठ शिक्षकों ने आशीर्वाद दिया और विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु संकल्प के साथ विदाई दी गई।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा