देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
इनर व्हील क्लब देवघर ने अपने सामाजिक सहयोगी के भूमिका को निभाते हुए एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है ।
उन्होंने देवघर पुलिस को रोड बैरिकेट्स जो की सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में काफी मददगार साबित होते हैं उपहार स्वरूप भेंट दिए हैं। इस बार इनकी संख्या 25 है।

यह वेरीकेट्स नगर थाना में एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में अध्यक्ष सारिका साह एवं सचिव अर्चना भगत द्वारा भेंट किया गया। ज्ञात हो की इन रोड बैरिकेट्स के स्पॉन्सर सिसकान टीएमटी बार है जिसके लिए अध्यक्ष एवं इनर व्हील के सदस्यों ने इनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। इन्होंने इनर व्हील की अपील पर यह बैरिकेट्स प्रदान किए हैं ।एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव ने क्लब के इस पहल की प्रशंसा की एवं आभार व्यक्त किया ।

इनर व्हील क्लब आशा करती है कि उनका यह छोटा सा प्रयास शहर को थोड़ा और अधिक सुरक्षित बनाने में सहायक होगा।
इस मौके पर अध्यक्ष एवं सचिव के अलावे क्लब की मीडिया प्रभारी कंचन मूर्ति साह ,पीपी रूपा छावछाड़िया एवं सदस्य विभा सिंह भी उपस्थित थी।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा