भगवान भास्कर को परवेती व अन्य ने किया अर्ध प्रदान
देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।रोहिणी में सूर्याहू पर्व से वातावरण हुआ भक्तिमय जिसमें

सैकड़ो श्रधालुओं ने पर्व में किया शिरकत।आस्था व पवित्रता का महान पर्व सूर्याहू पर्व नगर निगम क्षेत्र के रोहिणी पांडे टोला में रविवार को धूमधाम से संपन्न किया गया।आचार्य सुधीर चंद्र पांडे ने यजमान आशुतोष पाण्डेय सपत्नी संजू

पाण्डेय को विधि पूर्वक पूजा कराया जिसमें पंच देवता पूजन सूर्यादि नवग्रहादि देवता पूजन, प्रधान देवता सूर्य नारायण पूजन षोड़सो प्रचार पूजन,पाठा डाली संकल्प अर्पण ,हवन कुमार मुंडन सुहागिन पूजा ,प्रसाद वितरण, एवं ब्राह्मण भोजन

आदि का आयोजन किया गया जिसमें भगवान भाष्कर को पान जनेऊ सुपारी, फल फूल दूध आदि चढा़या गया जिसमें आसपास के काफी संख्याओं में महिला व पुरुषों ने भाग लिया ।वंश चोल मुंडन संस्कार में साक्षी कुमारी रजनी कुमारी

अनुप्रिया कुमारी प्रियांशु राज आलोक कुमार तथा आराध्या पांडे शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजक नारायण पांडे व विश्वनाथ पांडे ने बताया कि परम्परानुसार घर में संतान होने पर उसका मुण्डन कराना पड़ता है जिसमें सादा पाठा लगता है

पूजा को पाठा ब्राह्मण को दे दिया जाता है। पूजा करने के बाद आत्म शक्ति मिलती है तथा परिवार का चहुंमुखी विकास होता है तथा जनकल्याण भी होता है। शुद्ध मन से पूजा स्थल पर लोग पहुंचते हैं और भगवान भास्कर की आराधना करते है

ताकि सबका जीवन मंगलमय हो। मौके पर महेश पाण्डेय, बीरबल पांडे ,दुखी पांडे, कामेश्वर पंडित ,लीला दुबे, सुमित पांडे, प्रदीप पाण्डेय, लक्ष्मी पाण्डेय, अनिल सिंहा ,मनोरंजन पांडे, जय कृष्ण पांडे ,चिंतामणि देवी श्रद्धा देवी अनीता देवी

बबिता देवी सिंधु देवी पूजा देवी शोभा देवी पूजा देवी पल्लवी पांडे काजल देवी प्रिया देवी अमन अर्जुन पांडे विपिन पांडे सुमित पांडे अमित पांडे शंभू पांडे परितोष पांडे व सत्यनारायण पांडेय समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन