
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर- लोहिया-कर्पुरी मंच के बैनर तले आज स्थानीय कर्पुरी चौक देवघर में उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष रमनीकांत

ठाकुर ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वाधीनता सेनानी और सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर जन जन दिलों में है। उनके जन्म शताब्दी वर्ष में केन्द्र सरकार द्वारा

भारतरत्न से सम्मानित किया। इसके वे हकदार थे। इस अवसर पर आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह, राजा साहनी , सर्वोदय विद्यालय के निदेशक रविशंकर साह, राजकुमार ठाकुर , भीम ठाकुर, समाजसेवी सुनील गुप्ता,

मजदूर नेता संजय मंडल,जय प्रकाश ठाकुर,अनिल चंद्रवंशी, जलेश्वर ठाकुर, विपिन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि गरीबों के मसीहा

जननायक कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पुरी कमेटी की और से बहुत बहुत आभार और हृदय की गहराई से धन्यवाद,,

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा