बीमा योजना होती तो अजय के आश्रितों को मिलता सहारा-जीतन कुमार
देवघर में पत्रकारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर:-आईएसएम जेडब्लू के बैनर तले जिले के पत्रकारों ने उपायुक्त को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा.मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपे गए इस मांग पत्र में लातेहार के युवा पत्रकार और ऐसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की सीआईडी जांच की मांग की गई.इसके अलावा दिवंगत पत्रकार अजय के आश्रितों को मुआवजा,पत्नी को एक नौकरी और दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा की मांग भी मांग पत्र में की गई है.इस पर उपायुक्त द्वारा मांगपत्र को अग्रसारित करने की बात कही गई.इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ऐसोसिएशन के देवघर जिला अध्यक्ष जीतन कुमार और महासचिव चमन कुमार ने कहा कि राज्य में पत्रकारों को बीमा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं के लिए बीते 15 सालों से सभी पत्रकार संगठन मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार का इस पर ध्यान ही नहीं है.
जीतन कुमार ने कहा कि देश में न तो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो रहा है और न राज्य सरकार द्वारा बीमा या पेंशन दिया जा रहा है.उन्होने कहा कि आज अगर झारखंड में बीमा योजना लागू हुई होती तो अजय के आश्रितों को थोड़ा सहारा मिल गया होता.
*पत्रकारों ने उठाया देवघर प्रेस क्लब भवन का मुद्दा*
ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकारों ने देवघर प्रेस क्लब भवन निर्माण के बाद भी अब तक पत्रकारों को समर्पित न होना और प्रेस क्लब के विधिवत चुनाव पर भी चर्चा की.इस मुद्दे पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाई और तुरंत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश हेतु तलब किया.उपायुक्त ने कहा कि जब भवन बनकर तैयार हो गया है तो उसका विधिवत उपयोग होना चाहिए.
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से इम्तियाज अंसारी,बबलू शाह,परमजीत राय,राजेश सिन्हा,गुड्डू झा,विक्की,रामा कान्त मालवीय,संजय यादव,पप्पू यादव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा