नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

तक्षशीला विद्यपीठ में बारहवीं की छात्रों का हुआ विदाई समारोह आयोजित

देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा

देवघर। तक्षशिला विद्यापीठ के सभागार में सत्र 2023-24 कक्षा बारहवीं के छात्रों की विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन विद्यापीठ के कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक कृष्णानंद झा को कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा जिया और प्राची द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान करने के

 

पश्चात जिया के स्वागत भाषण के साथ विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया।इस समारोह में तक्षशिला परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।तत्पश्चात कक्षा ग्यारहवीं की सुप्रिया झा, आद्या,श्रुति ,सिंजीनी, सारण्या, जया, शुभांगिनी ,मनीषा आदि छात्राओं ने संगीत शिक्षक अर्पण चटर्जी एवं देवासी सिकदार के मार्गदर्शन में सुंदर विदाई गीत की प्रस्तुति दी।तत्पश्चात नृत्य शिक्षिका पूर्णिमा चैटर्जी के मार्गदर्शन में प्राची, आद्या ,श्रुति , सिंजीनी, शुभांगिनी आदि छात्राओं ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा 12 वीं के कई छात्रों ने समारोह में अपने अनुभव को साझा किया।पुन:कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने नाटक की सूंदर प्रस्तुति दी।इस अवसर पर शिक्षिका डॉ श्याम झा, विवाह मारू और मिनाक्षी दत्ता ने छात्रों के साथ बिताए गए अपने अनुभव को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यापीठ के प्राचार्य सुभ्र भट्टाचार्य ने छात्रों के साथ बिताए गए पल के अनुभव को साझा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक कृष्णानंद झा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मोमेंटो प्रदान किया।

You may have missed