देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर आज देवघर परिषदन में इंटर स्टेट पुलिस की बैठक हुई जिसमें भागलपुर डीआईजी संथाल परगना डीआईजी के अलावा देवघर दुमका बांका जमुई भागलपुर के एसपी के अलावा कई अन्य जिलों के एसपी मौजूद रहे बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव के दौरान निष्पक्ष मतदान करानेके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर विशेष चर्चा हुई और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए रणनीति बनाई गई मौके पर दुमका डीआईजी संजीव कुमार ने बताया कि काफी बेहतर ढंग से या बैठक हुई जिसमें अंतर राज्य के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया गया और यह भी निर्णय लिया गया के आगामी 10 तारीख को इन सभी जिलों के सीडीपीओ और एस एच ओ की एक बैठक की जाएगी वहीं दूसरी तरफ भागलपुर डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि सभी वांटेड की गिरफ्तारी के अलावा अराजक माहौल पैदा करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा इसके अलावा वाहनों की आवाजाही पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों तरफ के जिलों के पुलिस में बेहतर समन्वय स्थापित हो इसके लिए यह बैठक आयोजित की गई है लोकसभा चुनाव और अन्य चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और निर्भीक होकर जनता मतदान कर सके इसके लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए या बैठक आयोजित की गई ।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा