देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा आज दिनांक-07.02.2024 को औसत से कम मतदान होने वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने बूथ संख्या 208, 209, 210, 211 का निरीक्षण करते हुए बूथों पर उपस्थित बीएलओ व सुपरवाईजर से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
इसके अलावे बूथ निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर ने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर को निदेशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाता अपने मत का उपयोग सुनिश्चित कर सके।
*इस दौरान उपरोक्त के अलावे* उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री शैलेष कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री प्रशांत लायक, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, बीएलओ सुपरवाईजर, बीएलओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा