नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

मेगा कॉम्पिटिशन चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

देवघर से प्रेम रंजन का रिपोर्ट

देवघर। शिल्पग्राम, देवघर में खुले आसमान के नीचे शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन (चित्रांकन प्रतियोगिता), सीजन- 9 का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए ड्रॉइंग शीट पर निर्धारित विषय के रंग भरे।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे देवघर विधायक नारायण दास, उनकी पत्नी रीता भारती, सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा, कल्याणी ज्वेलर्स के प्रॉपराइटर कमल कुमार, नीतू बर्नवाल इत्यादि उपस्थित थे।मौके पर मुख्य अतिथि देवघर विधायक नारायण दास ने अपने सम्बोधन मे कहा कि इस कंपिटिशन का नाम अब “मेगा पेंटिंग कंपिटिशन” से बदलकर “महा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन” कर देना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों का यह कार्यक्रम इतना विस्तार ले चूका है कि अब देवघर स्वयंसेवी संस्थाओ और समाज के लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा ने कहा कि एक साथ हजारों बच्चों को इस प्रतियोगिता मे शिरकत करते देखकर अभिभूत हूं।

ऐसे आयोजन हेतु शहर परिक्रमा की पूरी टीम के साथ बच्चों को भी शुभकामनायें दी। तत्पश्चात अन्य अतिथियों ने भी अपने अपने सम्बोधन मे बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ आयोजन समिति को भी बच्चों के सकारात्मक विकास हेतु अपनी शुभकामनायें दी।

वहीं शहर परिक्रमा के संपादक सह मेगा पेंटिंग कंपिटिशन के मुख्य आयोजक प्रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे विभिन्न विद्यालय के हजारों छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमे सुप्रभा शिक्षा स्थली, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स, एस के पी विद्या-विहार, तक्षशिला विद्यापीठ, रेड रोज़+2 स्कूल, बाल भारती, न्यू विज़न, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल, सुपर्ब स्कॉलर स्कूल, देवघर सेंट्रल स्कूल, डॉ राजेंद्र पब्लिक स्कूल, नंदन कानन लिटिल फ्लावर, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, सहदेवा अकादमी, श्याम सुन्दर शिक्षा सदन, राम मंदिर उच्च विद्यालय, दीनबंधु उच्च विद्यालय, एकलव्य पब्लिक स्कूल, सर्वोदय आवासीय विद्यालय, जसीडीह पब्लिक स्कूल, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, डिवाइन पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, विवेकानंद एंग्लो पब्लिक स्कूल, ब्राइट कैरियर इत्यादि प्रमुख हैँ।

आगे श्री वर्मा ने कार्यक्रम मे सहयोग हेतु प्रयोजक नमन नव्या एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड, कल्याणी ज्वेलर्स, नारायण गृहसेवी उद्योग, देवघर आई ए एस अकादमी, ब्लू बेल्स, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, संत कोलम्बस स्कूल, सुप्रभा शिक्षा स्थली, ब्राइट कैरियर स्कूल ग्रीनव्हिच स्कूल के साथ मुख्य निर्णायक नरेन्द्र पंजीयारा और सहायक निर्णायक रणजीत जाना, सोनाली शिल्पी को भी धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम मे उपरोक्त के अलावा गुरुकुल साइंस कोचिंग सेंटर के रवि सर, डॉ एकता रानी, विजय प्रताप सनातन, झारक्राफ्ट क्षेत्रीय कार्यलय के वरीय क्लस्टर सहयोगी प्रेम रंजन झा ,प्रबंधक राजीव साहू, आरती वर्मा सहित सभी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक और शिक्षकों के साथ कई अभिभावकों की मौजूदगी रही।

उद्घोषक की भूमिका प्रभाकर कापरी और राकेश राय ने निभाई।