गोड्डा से फूलचंद कुमार का रिपोर्ट

ठाकुर गंगटी(गोड्डा) प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय का आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में बी डी ओ सह सी ओ विजय कु मंडल की उपस्थिति में थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड थाना क्षेत्र निवासियों के साथ शांति समिति की बैठक हुई।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विजय कुमार मंडल,थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह,प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो आदि ने बारी-बारी से विभिन्न गांव के समुदाय के लोगों से मोहर्रम पर्व के बारे में जानकारी लिया। किस-किस गांव में अखाड़ा लगता है कहां-कहां ताजिया, निशान के मिलान होती है।किस मार्ग से जुलूस कहां तक निकलता है। और कहां-कहां पहलाम किया जाता है।इस बारे में बारी-बारी से बारीकी से उनकी जानकारी ली गई सबों को कहा गया की निर्धारित रास्ते के अनुसार ही जुलूस लेकर जाएं और निर्धारित स्थल पर ही अखाड़ा लगावें ।दोनों समुदाय के लोगों से कहा कि जिस प्रकार विगत दिनों समुदाय के लोग आपस में शांति सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पर्व त्योहार को मनाते रहे हैं उसी तर्ज पर इस मोहर्रम पर्व को भी शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण में मनावें। ताकि इस प्रखंड, थाना क्षेत्र का नाम पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण व्यवस्था के क्षेत्र में जिले में नाम और मान सम्मान और अधिक बढ़ सके।अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने कहा कि वे लोग भी अखाड़ा के दौरान गस्ती करते रहेंगे। साथी पर्व मनाने वाले का उत्साह अभी बढ़ाएंगे। बताया कि कोई भी ऐसा काम नहीं करें जिससे कि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न हो।सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला पोस्ट नहीं करें। उपद्र फैलाने की प्रयास करने वालों पर नजर रखें जरा भी किसी प्रकार की कोई शक मालूम पड़े तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें और विलंब सहयोग और कार्रवाई की जाएगी।कहीं पर कोई वैसा बात भी नहीं बोलें जिससे कि किसी व्यक्ति विशेष विशेष या समुदाय विशेष को ठेस पहुंचे।अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल,थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह,सहायक अशोक सिंह,पुस्तम शंकर प्रमाणिक,अवधेश प्रसाद सिंह,प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो,मुखिया महफिल अंसारी, पंचायत समिति सदस्य विनीत कुमार,भाजपा नेता गोपाल यादव,शेख वाहिद,ताहिर अंसारी, युसूफ मंसूर,नजरुल मंसूर,अजमल अंसारी, तनवीर आलम,मुनेश्वर मंडल,जवाहरलाल यादव,गनौरी साह,कुर्बान अली कासमी,बबलू पासवान,विजेंद्र पासवान,सुबोध पासवान सहित प्रखंड,थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के दोनों समुदाय के दर्जनों गणमान्य ग्रामीण, शिक्षाविद,बुजुर्ग, समाजसेवी,बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान,मजदूर आदि शामिल थे

More Stories
वैष्णव युवा ब्रिगेड की टीम द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ स्थल का अवलोकन किया गया
नाला विधानसभा सभा के एक मात्र गरिव दरिद नेता सत्यानंद झा उफ वाटुल वार 400 पार नारा को साकार कुण्डहित प्रखण्ड के गांव गांव आयोजन।
मेगा कॉम्पिटिशन चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन