देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा का रिपोर्ट

*देवघर:* सावन स्पेशल सेलिब्रेशन के तहत आयोजित “सावन क्वीन” प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन का रंग बिखेरा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रीता चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि डिप्टी मेयर टिप चटर्जी रहीं। आयोजन में द डांस जोन व बुआ फिल्म्स के निदेशक मनोज आर्यन विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता की कोरियोग्राफी अकील ने की। आयोजन टीम में जयमाला कुमारी, मिठी मुस्कान, तुषार घोष और ऋतिक राज ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। सोनी कुमारी को “बेस्ट ग्रीन आउटफिट”, अल्पना कुमारी को “फोटोजेनिक”, कविता श्रीवास्तव को “एलिगेंस” और अलका रंजन को “ग्लैमरस” का खिताब प्रदान किया गया।

सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की गई।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा