नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

सारठ: देवघर जिले के सारठ थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता से मध्य विद्यालय कर्मा के कंप्यूटर कक्ष से हुई चोरी का महज तीन दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कंप्यूटर सामग्री, मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
*क्या है मामला*
11 जून 2026 को मध्य विद्यालय कर्मा के प्रधानाध्यापक पंचानन्द राय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कंप्यूटर व संबंधित सामान की चोरी का मामला दर्ज कराया था। सारठ थाना में कांड संख्या 66/2026, धारा 303(2)/334(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ।
*एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम*
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सारठ थाना प्रभारी पु०अ०नि० दीपक कुमार साह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम में पु०अ०नि० जंगबहादुर सिंह, स०अ०नि० दीपक कुमार मंडल, स०अ०नि० रामवृक्ष सिंह, आरक्षी पवन कुमार, शशि कुमार, चन्द्रकांत यादव और सारठ थाना के चौकीदार शामिल थे।
*तकनीकी सर्विलांस से पकड़े गए आरोपी*
टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर 14 जून 2026 को ग्राम कर्मा निवासी शशिकांत सिंह के घर छापा मारा। वहां से चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य जगहों से भी सामान मिले।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. *शशिकांत सिंह*, 19 वर्ष, पिता प्रहलाद सिंह, निवासी कर्मा, थाना सारठ।
2. *मनीष कुमार राणा*, 22 वर्ष, पिता सहजन राणा, निवासी गजियाडीह, थाना सारठ।
3. *निरुद्ध बालक राजकुमार उर्फ राजा*, 16 वर्ष, पिता चुन्ना राय, निवासी पारबाद, थाना सारठ।
*बरामद सामान*
CPU 2 पीस, UPS 1 पीस, प्रिंटर 1 पीस, हार्ड डिस्क 1 पीस, बैटरी 3 पीस, मॉनिटर 3 पीस, केबल और की-बोर्ड, माउस 2 पीस, बैटरी चार्जर 1 पीस, आइकॉन कैमरा 1 पीस, पेन ड्राइव 4 पीस, मोबाइल फोन 3 पीस, मोटरसाइकिल 2 पीस।
सारठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने सराहना की है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज रही है।

You may have missed