देवीपुर, देवघर से – अरविन्द यादव का रिपोर्ट
देवीपुर थाना क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर देवीपुर थाना परिसर में थाना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दर्जनों गांव के फरियादियों ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया ।वहीं अन्य विवाद के लिये सुनवाई भी की गई। मौके पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि थाना दिवस पर अधिक से अधिक लोग आकर अपनी समस्याओं को रखें। कहा कि दोनों पक्षों के समक्ष उसका समाधान किया जाएगा। मौके पर इंस्पेक्टर के डी झा, देवीपुर थाना के एस आई सुधांशु प्रसाद यादव, एस आई नवीन कुमार, देवीपुर अंचल के सीआई संतोष कुमार सहित ग्रामीण मौजूद थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा