
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज दिनांक 11.03.2026 को समाहरणालय कक्ष में राजस्व शाखा की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट याचिका (टी०एन० गोदावरन थिरूमुलकपाद बनाम भारत संघ) के मामले में पारित आदेशों की समीक्षा और अनुपालन सुनिश्चित करना हैं।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने मामले के आलोक में वन भूमि के संरक्षण और उसके सटीक सीमांकन को लेकर राजस्व अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि गैर-वानिकी कार्यों के लिए वन भूमि के उपयोग पर न्यायालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन किया जाए। आगे बैठक के दौरान राजस्व शाखा और वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर भूमि अभिलेखों के अद्यतनीकरण और मिलान की समीक्षा की गई, ताकि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अवैध निर्माण को रोका जा सके। साथ ही उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चिन्हित वन क्षेत्रों या आदेश के दायरे में आने वाली विवादित भूमियों पर यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता है, तो उस पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा बैठक के माध्यम से सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे न्यायालय के आदेशों के आलोक में लंबित मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से करें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा डीएफओ, अपर समाहर्ता एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा