
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

जिले में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 11.03.2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने नशामुक्त जिला बनाने की दिशा में समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ताकि हर साल लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके।
इसके अलावा मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि हम सभी को नशे पर नकेल कसने के लिए खुद को जागरूक करते हुए दूसरों को भी जागरूक करना है। इस संकल्प से ही हम जिले को नशामुक्त बना सकते हैं। आगे उपायुक्त ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रथ जिले के सभी दस प्रखंडो के 194 पंचायतों में लोगों को जागरूक करेगा, ताकि इसके दुस्परिणाम व इससे होने वाले हानि से सभी को अवगत कराया जा सके। वर्तमान में नशा, एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है। शराब, सिगरेट, तम्बाकू एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नशे का शिकार हो रहा है।
वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गाें से आग्रह होगा कि नशामुक्ति के लिए सभी मिलजूल कर कार्य करें, ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
*■ नशे के दुष्प्रभाव को लेकर दूसरों को भी करे जागरूक….*
उपायुक्त ने कहा कि नशे पर नियंत्रण की दिशा में जागरूकता रथ को रवाना किया जाना एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति के महत्व, नशे के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, पारिवारिक कलह तथा सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया जाएगा।
*इस दौरान उपरोक्त के अलावा* अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता शैलश प्रियदर्शी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा