देवघर से प्रेम रंजन झा का, रिपोर्ट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.02.2026 को समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जारी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया।
इसके अलावा प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि देवघर नगर निगम (वर्ग ख) में कुल 36 वार्ड, 158 मतदान केन्द्र, 14 सहायक मतदान केन्द्र कुल 172 व मधुपुर नगर परिषद वर्ग ख में 23 वार्ड एवं 46 मतदान केन्द्र हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि निर्वाचन प्रतीक की आवंटन तिथि 07.02.2026, मतदान तिथि 23.02.2026 एवं मतगणना की तिथि 27.02.2026 रहेगी। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर नगर निगम महापौर पद हेतु कुल नामांकित अभ्यथियों की संख्या 20
अयोग्य अभ्यथी की संख्या 01, अभ्यर्थिता वापसी की संख्या 01 एवं अभ्यर्थिता वापसी के उपरांत बचे हुए की संख्या 18 है। वहीं मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु कुल नामांकित अभ्यथियों की संख्या 08, अयोग्य अभ्यर्थी की संख्या 01, अभ्यर्थिता वापसी की संख्या 00 एवं अभ्यर्थिता वापसी के उपरांत बचे हुए की संख्या 07 है।
*देवघर नगर निगम महापौर पद हेतु कुल 18 नामांकित अभ्यथियों का नाम…*
अशोक कुमार मिश्र, उदय कुमार चक्रवर्ती, उमाशंकर सिंह, कुन्दन कुमार शर्मा, गौरव कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार पांडेय, नागेन्द्र नाथ बलियासे, निर्मल प्रकाश दीपक, निलेश कुमार गुप्ता, मंजू देवी, रवि कुमार केशरी, रवि कुमार राउत, राजेन्द्र कुमार यादव, रीता चौरसिया, सुनील कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार राजहंश, सूरज कुमार झा एवं सोनम कुमारी हैं।
*मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु कुल 07 अभ्यर्थियों के नाम निम्नलिखित हैं…* दरक्शान परवीन, तब्बसुम नाज, मित्ती कुमारी, शबाना परवीन, सनूबर यासमीन, अनु कुमारी व लक्ष्मी कुमारी हैं। *इसके अलावे देवघर नगर निगम वार्ड 01 से 36 एवं नगर परिषद मधुपुर वार्ड 01 से 23 हेतु अभ्यर्थियों की संख्या 354 है।*
*प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावे* उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा